loading

Zodiac Signs – Aries/Mesha

  • Home
  • Blog
  • Zodiac Signs – Aries/Mesha

Zodiac Signs – Aries/Mesha

राशि शृंखला - मेष राशि 

राशि शृंखला मे हम रशियो कि संक्षिप्त जानकारी लेते जायेंगे। एक बात मे आपको बता दु कि केवल राशि ही सब् कुछः नही होती क्योकि ज्योतिष मे एक छत्र अधिकार किसी का नही। ज्योतिष मे राशि, ग्रह, योग, विविध दशा विचार, गोचर ग्रह और भी कई अंगो का विचार कर अध्ययन किया जाता है। सो केवल राशि पता लग जाने से सब् साध्य ऐसा बिल्कुल नही। हां रशिया आपको कम से कम पेह्चान ने कि क्षमता देती है जिस से आप व्यर्थ कि मानसिक दुविधाओ और परेशानियो से बच सकते है।

मेष राशि : - मेष राशि अग्नितत्व कि पुरुष राशि चर राशि है।
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है. ग्रहो के बारे मे हम क्रमश जानेंगे आगे।
मेष राशि का बोध चिन्हः मेंढा है ;
अक्षर : अ ल इ

मेष राशि कि व्यक्ति अति क्रियाशील, अक्रामक, रूक्ष, व्यव्हारवादी, गणिति, स्व विचार करने वाले, व्यावहारिक वृत्ति के होते है। इनकी एक जबर्दस्त बात ये है कि किसी भी परिस्थिति का सामना ये बडी देलेरी के साथ् करते है। प्रत्येक बात का हिसाब् रखने वाले ये मेष राशि के व्यक्ति बहुत् व्यवहारि होते है। इनकी एक आदत आपको बता दु इन्हे डायरि लिखना, केलेंडर पर दुध्, पेपर, गेस बिल इन सभी का हिसाब् एक जगह् लिख कर रखना बहुत् पसंद है। ऐसे रिकोर्ड बना कर रखना इन्हे बहुत् अच्हा लगता है। हमेशा किसी न किसी हिसाब् करने मे लगे रेह्ते है। मेष राशि के व्यक्ति कभी किसी व्यसन के गुलाम नही होते । श्रद्धा और भावना के भी कोसो दूर रेह्ते है या होते भी है तो दर्शाते नही। जैसे को तैस इन्हे खुब् जमता है। मेष राशि के व्यक्तियो कि बुद्धि अतितीक्ष्ण और तीव्र होती है। ये कोइ भी चीज बडे सुसंगत नियमपूर्वक रूप से कर सकते है। ये व्यक्ति अति स्पष्टवादी और व्यवहारपूर्ण वर्तन करते है।

दूसरो से बर्ताव करते वक्त् ये बहुत् सतर्क, हुष्यार व बुद्धिपूर्ण रेह्ते है। आपने मतों पर अडिग रेहना कोइ इनसे सीखे। जिस तरह् ये आपने विचारो पर अडिग रेह्ते है उसी प्रकार इन्हे दूसरो का पक्ष पलटाना बहुत् ही अच्हे तरिके से जमता है। ये व्यक्ति इस प्रकार के होते है कि किसी के प्रभाव मे आते नही लेकिन सब् पर अपना प्रभाव छोडे बिन रेह्ते भी नही। मेष राशि के व्यक्ति महत्वाकांक्षी, धाडसी, बुद्धिमान, मेहनती होते है। ये एक तो किसी कि सुनते नही और सुन भी ले तो करते अपनी ही है। निर्णय लेने मे बहुत् कम समय लगता है त्वरित निर्णय ले लेते है। कोइ भी कार्य बजाये किसी और के खुद ही करने मे यकीन करते है। सवावलम्बी होने के साथ् साथ् बाह्य जगत मे रामने वाले होते है। प्रत्येक कार्य का नियोजन बहुत् सावधानी से उत्तम प्रकार से करते है। वैसे मेष राशि का ताप मस्तिष्क मे होता है इसलिये इन्हे रोष भी बहुत् जल्दी आता है।

शारीरिक वर्णन : अब हम जानेंगे मेष राशि के व्यक्ति दिखने मे कैसे होते है ताकि आप सभी लोग अपने आस पास मित्र मंडली मे या कार्यक्षेत्र मे इन्हे सही रुप से जान समझ कर आपने लिये अनुकूल वातावरान कि निर्मिति कर सके। यहा विस्तार से तो नही परन्तु मोटे तोर पे आप अंदाज बांध ही सकते है। बाकी विस्तृत तो हम आने वाले लेखो मे पढेगें ही। मध्यम कद, दुबला पतला कंधा, विशेष कर इनकी केश भूषा विशिष्ट प्रकार कि होती है। इन्हे खेल कि रुचि होती है। ऐसे खेल जिसमे शारीरक ताकत का इस्तेमाल् ज्यादा हो। एक और विशेष बात ये लिखते वक्त् तर्जनी का उपयोग ज्यादा जोर से करते है।

कार्यक्षेत्र : अब देखते है कि कार्यक्षेत्र कि पेह्चान कैसे हो । पोलिस् खाता, लश्कर विभाग, वैमानिक विभाग, भट्टि के पास कार्य करने वाले, बुद्धिमत्ता के क्षेत्र मे कार्य करने वाले, गणिती क्षेत्र मे, लायब्ररि मे, वाणिज्य विभाग, डोक्टर, इन्जिनीयर इत्यादि। इस जानकारी से आप आपने से उपर, नीचे या साथ् काम करने वालो को अपने आप के लिये अनुकूल बानाने मे सक्षम हो सकते है।

शरीर पर सत्ता : मेष राशि कि सत्ता मस्तिष्क, आंख, चेहरे के स्नायु, सर।

अभि हमने जाना कि राशि स्वतह् कैसे कार्य करती है लेकिन कुण्डली मे विविध स्थानो पर पडने पर ये कैसे अलग अलग फ़लिते प्रदान करती है आगे आने वाले लेखो मे राशि शृंखला के बाद जानेंगे।सद्गुरुदेव जी ने ज्योतिष पर इतने रहस्य उजागर किये है कि आप क्या और कितना याद रखे ये स्थिति बन जाती है। लेकिन उन्होने कठिन से कठिन तथ्यो को इतनी सरल भाषा मे प्रस्तुत कर दिया है कि हम जैसे लोगों के लिये ज्योतिष का अभ्यास बहुत् ही सरल हो गया है।

पुनः आपके समक्ष अगली राशि अगले लेख मे।

सरिता कुलकर्णी

×